फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, More Corona Patients Discharged from PGI Chandigarh

चंडीगढ़: तीसरे दिन भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला, कोरोना को हरा 12 और घर पहुंचे

Sat, 16 May 2020 04:43 PM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 16 May 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, More Corona Patients Discharged from PGI Chandigarh
पीजीआई से कोरोना संक्रमित मरीज हुए डिस्चार्ज - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में भर्ती 12 पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना पर जीत दर्ज कर घर वापसी की। डिस्चार्ज होने वाले 12 मरीजों में से 10 अकेले बापूधाम के हैं, जबकि अन्य दो सेक्टर-30 और सेक्टर-15 के हैं। यह सभी मरीज 27 अप्रैल से 2 मई के बीच में पीजीआई में कोरोना वार्ड में भर्ती किए गए थे। 

विज्ञापन


इन मरीजों के साथ अब चंडीगढ़ में ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 52 हो गई है। राहत की बात यह है कि पिछले 6 दिनों में जहां कुल 28 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं, वहीं तीन दिनों में कोई भी नया पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इससे प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। लोगों का मानना है कि धीरे-धीरे सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों की समझ होने के कारण सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।  
विज्ञापन

 
रिपीट टेस्ट निगेटिव आने पर सभी की खुशी का ठिकाना नहीं था  
शनिवार को पीजीआई से डिस्चार्ज करते समय डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने सभी 12 कोरोनावीरों को कोरोना योद्धाओं पर आधारित पोस्टर और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि एक बार में 12 मरीजों की रिपीट टेस्ट दोनों बार नेगेटिव आना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस समय मरीजों की संख्या पूरे देश में काफी ज्यादा है। ऐसी स्थिति में ठीक होने वाली मरीजों की संख्या सरकार के साथ ही देश की जनता के लिए राहत भरी खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अचानक से बापूधाम में कोरोना संक्रमण के बाद तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या सबके लिए परेशानी और चिंता का कारण बन गया था लेकिन पिछले तीन दिनों से बापूधाम के साथ ही शहर में कहीं भी कोई नया पॉजिटिव केस का न मिलना अच्छी खबर है। उनका कहना था कि इन मरीजों का ठीक होना पीजीआई के डॉक्टरों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।  

सेक्टर-15 निवासी मरीज था ज्यादा गंभीर  
शनिवार को पीजीआई से डिस्चार्ज वाले कोरोना के मरीजों में सेक्टर-15 निवासी 67 साल का एक वृद्ध भी शामिल था। इसकी स्थिति पिछले दिनों बेहद गंभीर थी। पीजीआई के डीन अकादमी डॉक्टर जीडी पूरी ने बताया कि इलाज के बाद 15 मई को उनकी कोरोना रिपीट टेस्ट दोनों बार नेगेटिव आई लेकिन उन्हें अन्य दूसरी परेशानियां होने के कारण 24 घंटे और चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया। 

फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है। वहीं 11 अन्य मरीजों में सेक्टर-30 निवासी 40 साल का एक पुरुष और बापूधाम के क्रमश: 17 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय युवती, 34 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय पुरुष, 17 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष और 20 वर्षीय युवक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed