फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Changed time: OPD will be held in Civil Hospital from 9 am to 3 pm.

Panchkula News: सिविल अस्पताल में सुबह नौ से तीन बजे तक लगेगी ओपीडी

Tue, 17 Oct 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Changed time: OPD will be held in Civil Hospital from 9 am to 3 pm.
चकूला। मौसम में बदलाव के साथ ही सेक्टर-6 जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय भी बदल दिया गया है। 16 अक्तूबर से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी लगेगी। इस संबंध में सभी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। जिला नागरिक अस्पताल में अब तक ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। अब मौसम में ठंडक आने के बाद ओपीडी का समय बदला गया है। अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने का समय अब सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। दवा के लिए खुलने वाली खिड़की का समय भी सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक होगा। अस्पताल में होने वाले सभी प्रकार के टेस्ट के लिए पर्ची बनवाने का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगा। 15 अप्रैल तक नागरिक अस्पताल की ओपीडी, टेस्ट एवं दवा लेने का समय अब यही रहेगा। वहीं, खून टेस्ट, एक्स-रे सहित अन्य जांच सुबह 9 से 12 बजे तक होगी और दोपहर 3 बजे तक रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि सर्दी होने के कारण समय सारिणी में बदलाव कर दिया गया है। इससे सीधे तौर पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इससे उन्हें सुबह जल्द सर्दी के मौसम में अस्पताल में नहीं आना पड़ेगा। इन आदेशों में पंजीकरण कक्ष पर भी प्रभाव पड़ा है। अब सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीज अस्पताल में आकर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन

रोजाना चार हजार की ओपीडी
सिविल अस्पताल में रोज चार हजार मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर लगती है। इसके बाद आंख, नाक, कान व गला सहित अन्य ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। यहां के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद दवाई लेने के लिए लंबी लाइन लगती है। इसकी वजह यह भी है कि बदलते मौसम में वायरल की चपेट में आने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed