{"_id":"5e134c2e8ebc3e87fc6b9512","slug":"akali-leaders-meet-foreign-minister-dr-jayshankar-panchkula-news-pkl3622412134","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. जयशंकर से मिला शिअद प्रतिनिधिमंडल, सुखबीर ने उठाया पाक में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. जयशंकर से मिला शिअद प्रतिनिधिमंडल, सुखबीर ने उठाया पाक में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा
Tue, 07 Jan 2020 02:10 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Punjab
- फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में नेताओं ने विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात कर उनसे अनुरोध किया कि वे पाक पीएम इमरान खान से वहां पर अल्पसंख्यकों की जान-माल की रक्षा का स्पष्ट आश्वासन लें। साथ ही यह भी सुनिश्चित हो कि ननकाना साहिब पर हमले और सिखों पर नफरती हमले के दोषियों को गिरफ्तार कर सजा कब तक दी जाएगी।
विज्ञापन
सुखबीर ने जयशंकर से पाक में अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अत्याचारों का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 2002 की जनगणना में सिखों की आबादी 40 हजार थी, जो घट कर पांच हजार रह गई है। यह अपने आप में जबरन धर्मांतरण का सबसे बड़ा सबूत है। सदस्यों ने विदेश मंत्री को बताया कि पाक में इतने बुरे हालात हैं कि गुरुद्वारों की देखभाल करने वाले सिख भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
अगर कोई गुरुद्वारा जन्मस्थान पर हमला कर सकता है तो पाक में कोई भी अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी अल्पसंख्यक को निशाना बनाया जाता तो पाक सरकार को तुरंत नोटिस लेकर कार्रवाई करने को कहा जाना चाहिए। अगर सरकार ने गुरुद्वारा जन्मस्थान में सिखों पर हमले और गुरुद्वारा साहिब पर पथराव के मामले में तुरंत कार्रवाई की होती तो बाद की घटनाएं नहीं होतीं।
विज्ञापन
इनके कारण पेशावर में एक सिख नौजवान का कत्ल हो गया। पाक में हाल में हुई घटनाओं ने दुनिया भर में सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पाक में रहने वाले सिख पहले ही कह चुके हैं कि वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यहां तक कि हमारे पवित्र गुुरुधाम भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी स्थिति में सिखों और बाकी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कदम उठाए जाने चाहिए।