फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Punjab: 1588 fresh covid-19 positive cases and 54 deaths in Punjab

पंजाब में नहीं थम रहा कोरोना, 54 की जान और ली, 1588 नए संक्रमित भी मिले

Sun, 27 Sep 2020 09:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 27 Sep 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Corona in Punjab: 1588 fresh covid-19 positive cases and 54 deaths in Punjab
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। शनिवार को राज्य में कोरोना से 54 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 3188 पहुंच गई है। वहीं 1588 नए मामले भी सामने आए हैं।

विज्ञापन


राज्य में अब तक 108684 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1740183 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 108684 दर्ज की गई है। 86013 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


सांस लेने में परेशानी होने पर 422 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 68 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 708 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर में 365 और पटियाला में 312 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शनिवार को एसएएस नगर में 10, जालंधर में 8, अमृतसर में 6, लुधियाना में 6, पटियाला में 5, संगरूर में 4, पठानकोट में 3, बरनाला में 2, गुरदासपुर में 2, फरीदकोट में 1, फजिल्का में 1, फिरोजपुर में 1, कपूरथला में 1, मानसा में 1, मोगा में 1, मुक्तसर में 1 और रोपड़ में 1 व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। सूबे में नौ ऐसे मरीज मिले हैं, जिनके संक्रमण का स्रोत पंजाब के बाहर का है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed