पंचकूला। कोरोना महामारी के कारण अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन, स्वदेशी जागरण मंच पंचकूला, चौपाल हरियाणा के सहयोग से रविवार को गुग्गामाढ़ी अभयपुर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर के आयोजन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा गया। शिविर में 32 रक्तदानियों ने महादान किया।
विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन स्वदेशी जागरण मंच हरियाणा व दिल्ली ब्रांच के संगठक कमलजीत ने दीप प्रज्वलित और रक्तदान करके किया। उनके साथ अभयपुर के पार्षद राजेश, सुशील अत्रेय जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच पंचकूला, रविंद्र सांगवान प्रांत संयोजक चौपाल, हरिंद्र मलिक जिला संयोजक चौपाल, जजपा से ओपी सिहाग, सुशील गर्ग नरवाना भी उपस्थित रहे। रक्त एकत्रित करने के लिए ब्लड बैंक जीएमएसएच सेक्टर-16 चंडीगढ़ की टीम ने सहयोग किया। डॉक्टर सिमरजीत कौर गिल की निगरानी में रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर विशाल सैनी, विश्वास फाउंडेशन से श्यामसुंदर साहनी, सविता साहनी, प्रद्युमन बरेजा, विशाल, शत्रुघ्न, नीरज ब्लड बैंक के डॉक्टर्स व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।