फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   टैक्स

टैक्स

Sat, 17 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
टैक्स
पहली बार रिकार्ड तोड़ कमाई, 39 करोड़ से ज्यादा टैक्स इकट्ठा
विज्ञापन

नगर निगम का 31 मार्च तक है 41 करोड़ रुपये का टारगेट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
वर्तमान वित्तीय सत्र 31 मार्च को समाप्त होने जा रहा है। इस सत्र में नगर निगम ने डिफाल्टरों से जमकर कमाई की है। निगम ने प्रापर्टी और हाउस टैक्स से अब तक 39.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। निगम का 31 मार्च तक 41 करोड़ रुपये का टारगेट है। अब तक के निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ जबकि इमारतों पर लगने वाले प्रापर्टी और हाउस टैक्स से इतनी कमाई हुई हो। इससे पहले 25 करोड़ रुपये तक ही कमाई होती थी, जबकि नगर निगम ने हाल ही में 8 हजार लोगों को हाउस टैक्स जमा करवाने के नोटिस जारी किए हैं।
नगर निगम ने शहर की प्रापर्टी का जीआईएस मैपिंग द्वारा सर्वे करवाया है। इसके बाद हजारों डिफाल्टरों के नाम सामने आए हैं जिन्होंने अब तक एक बार भी हाउस और प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया था।
विज्ञापन


बॉक्स
पीजीआई ने करवाया 3 करोड़ 90 लाख
पीजीआई डिफाल्टरों की सूची से बाहर हो गया है। पीजीआई ने शुक्रवार को निगम को अपना सारा बकाया क्लीयर कर दिया है। पीजीआई ने 3 करोड़ 90 लाख रुपये का प्रापर्टी टैक्स जमा करवाया है। हालांकि डिफाल्टरों की सूची में अब भी चंडीगढ़ भाजपा का कार्यालय है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रापर्टी टैक्स क्लीयर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed