{"_id":"6a99d8616b19cf5a4707ff79","slug":"punjab-government-transforming-polytechnics-and-itis-into-innovation-centers-bains-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1114086-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार पॉलीटेक्निक, आईटीआई को नवाचार केंद्रों में बदल रही: बैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार पॉलीटेक्निक, आईटीआई को नवाचार केंद्रों में बदल रही: बैंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पहले पॉलीटेक्निक व आईटीआई के बच्चे किताबों तक सीमित थे। अब सरकार इन संस्थानों को नवाचार केंद्रों में बदल रही है। वीरवार को उन्होंने क्षेत्रीय उद्योग-अकादमिक सम्मेलन को संबोधित किया।
बैंस ने बताया कि पॉलीटेक्निक खुनीमाजरा, बठिंडा, फिरोजपुर, बडबर और तलवाड़ा में उद्योग-ग्रेड प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी। इससे विद्यार्थियों को उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब तकनीकी शिक्षा में 27वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सरकार का लक्ष्य पंजाब को नंबर-1 राज्य बनाना है।
आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों में विद्यार्थी आधुनिक तकनीकों से सीखेंगे। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पूरे सेमेस्टर की इंटर्नशिप अनिवार्य की गई है। फैकल्टी के लिए प्रतिवर्ष 40 घंटे से अधिक का प्रशिक्षण भी अनिवार्य है। पॉलीटेक्निक संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आधुनिक मशीनरी और इनोवेशन लैब से अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा में प्रगति :
तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप ने कहा कि पंजाब की तकनीकी शिक्षा प्रणाली पारंपरिक मॉडल से आगे बढ़ रही है। यह भविष्य के लिए उपयुक्त तकनीकों को अपना रही है। 34 प्रिंटरों और आधुनिक मशीनरी से सुसज्जित पांच इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया गया है। यह विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों का प्रशिक्षण देगा।
सम्मेलन में भागीदारी :
इस क्षेत्रीय उद्योग-अकादमिक सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों ने भाग लिया। इनमें विनिर्माण, ऑटोमोटिव एवं ऑटो कंपोनेंट्स क्षेत्र शामिल थे। फार्मास्यूटिकल, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सूचना प्रौद्योगिकी, स्टील और इंजीनियरिंग क्षेत्रों के प्रमुख औद्योगिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया।