{"_id":"6a99d8b1e08d98cc3707bdfc","slug":"wife-meenu-said-her-husband-had-expressed-fear-for-his-life-to-the-shop-owner-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-140828-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पत्नी मीनू बोलीं- पति ने दुकान मालिक से जताया था जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पत्नी मीनू बोलीं- पति ने दुकान मालिक से जताया था जान का खतरा
विज्ञापन
लिफ्ट हादसे में संजय की मौत के बाद दुकान संचालक गुलशन राजपाल पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर-लोहगढ़ रोड स्थित राजपाल बुक शॉप में सामान उठाने वाली लिफ्ट के हादसे में 46 वर्षीय कर्मचारी संजय कुमार की मौत के बाद पुलिस ने दुकान संचालक गुलशन राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी मीनू ने शिकायत में आरोप लगाया कि लिफ्ट में सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए थे और उनके पति से कथित तौर पर जबरन लिफ्ट में काम करवाया जाता था। मीनू ने कहा कि उनके पति ने लिफ्ट से जान का खतरा होने की बात दुकान मालिक को पहले ही बताई थी।
मीनू के अनुसार, उन्होंने भी कई बार दुकान मालिक से लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था ठीक करवाने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि उनके पति संजय कुमार करीब पांच साल से राजपाल बुक शॉप पर काम कर रहे थे। आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होने के बावजूद दुकान मालिक उनसे लिफ्ट के जरिए सामान लाने-ले जाने का काम करवाता था। काम करने से मना करने पर नौकरी से निकालने की बात कहने का भी आरोप है।
मीनू ने पति की मौत के लिए लिफ्ट में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने और कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दुकान संचालक गुलशन राजपाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।