{"_id":"6a99d8599cdb682e39016574","slug":"express-train-to-run-between-dharampur-and-shimla-starting-today-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-140846-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: धर्मपुर-शिमला के बीच आज से दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: धर्मपुर-शिमला के बीच आज से दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टकसाल के पास पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे का फैसला, यात्रियों की सुविधा के लिए 4 से 8 सितंबर तक बस सेवा भी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-शिमला रेल लाइन पर टकसाल के पास पुल क्षतिग्रस्त होने के करीब छह दिन बाद धर्मपुर से शिमला के बीच एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुक्रवार से शुरू होगी। रेलवे बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार ट्रेन नंबर 52453 सुबह 7:50 बजे धर्मपुर से शिमला के लिए रवाना होगी और 11:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 52454 शाम 5:45 बजे शिमला से चलेगी और रात 9:11 बजे धर्मपुर पहुंचेगी। कालका और धर्मपुर से यात्रियों के लिए बस कनेक्टिविटी में भी बदलाव किया गया है।
भारी बारिश से टकसाल और गुम्मन के बीच रेल लाइन को नुकसान पहुंचा था। पुल के नीचे की मिट्टी बहने से ट्रैक हवा में लटक गया था। इसके बाद रेलवे ने इस मार्ग की ट्रेनों को 13 सितंबर तक रद्द कर दिया था। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम जारी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए धर्मपुर-शिमला के बीच अस्थायी ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
कालका और धर्मपुर से बस कनेक्टिविटी
रेल सेवा प्रभावित होने के कारण एचआरटीसी ने 4 से 8 सितंबर तक ट्रायल के आधार पर दो बस सेवाओं में बदलाव किया है। सुबह 6:15 बजे चलने वाली कालका-सारांह बस अब कालका बस स्टैंड के बजाय कालका रेलवे स्टेशन से चलेगी। यह रामपुर यूनिट की बस होगी। वहीं रात 9:45 बजे चलने वाली परवाणू-कसौली-धर्मपुर बस को रेलवे यात्रियों की सुविधा से जोड़ा गया है। इसका एक तरफ का किराया 74 रुपये होगा। यह बस परवाणू यूनिट संचालित करेगी।