फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   18 MPs of Haryana-Punjab put problems before Northern Railway

हरियाणा-पंजाब के 18 सांसदों ने उत्तर रेलवे के समक्ष रखीं समस्याएं

Wed, 16 Nov 2022 10:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
18 MPs of Haryana-Punjab put problems before Northern Railway
चंडीगढ़ में आयोजित फिरोजपुर-अंबाला रेलवे मंडल की बैठक में मौजूद सांसद और अधिकारी
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के 18 सांसदों और छह प्रतिनिधियों ने उत्तर रेलवे के समक्ष अपने क्षेत्राधिकार में आ रही रेलवे संबंधी समस्याएं और प्रस्तावों पर महाप्रबंधक के साथ चर्चा की। बुधवार को चंडीगढ़ में फिरोजपुर और अंबाला रेलवे मंडलों के क्षेत्राधिकार से जुड़े लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने दोनों मंडलों के कार्यों की समीक्षा की और सांसदों की बात सुनी।
विज्ञापन

सांसदों और उनके प्रतिनिधियों ने बैठक में रेलगाड़ियों के अतिरिक्त स्टॉपेज, नई ट्रेनें चलाने, यात्री सुविधाओं में वृद्धि, स्टेशनों पर सुविधाओं के विकास, उचित स्वच्छता जैसी मांगें रखीं। उन्होंने रेलवे से सुरक्षित और समयबद्ध रेल परिचालन की अपेक्षा की। यह बैठक उत्तर रेलवे के अंबाला और फिरोजपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले प्रत्येक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी समस्याओं का जन-प्रतिनिधियों के साथ समाधान करने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, संभागीय एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

सभी सांसदों और प्रतिनिधियों ने बैठक के आयोजन की सराहना की और कहा कि यह बैठक रेलवे के सक्रिय योगदान से क्षेत्र के विकास में बहुत प्रभावी साबित होगी। इस अवसर पर अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनदीप सिंह भाटिया, फिरोजपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंध सीमा शर्मा भी मौजूद रहीं। दोनों मंडलों के क्षेत्राधिकार में आने वाले विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के 18 सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा) और सांसदों के 6 प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का आयोजन रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर किया। बैठक में महाप्रबंधक ने जनता के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न रेल परियोजनाओं की जानकारी दी। उप महाप्रबंधक (सामान्य) सत्य प्रकाश सिंह ने सांसदों से अधिकारियों का परिचय कराया। इस मौके पर महाप्रबंधक आशुतोष ने कहा कि उत्तर रेलवे निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। अंबाला और फिरोजपुर मंडल के प्रबंधकों ने अपने मंडलों की विकासात्मक गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण किया। आशुतोष गंगल ने सभी सांसदों को आश्वासन दिया कि उत्तर रेलवे सांसदों द्वारा उठाए गए मामलों का जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास करेगा। उन्होंने अंबाला और फिरोजपुर मंडलों के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed