{"_id":"5f25aa9c8ebc3e63e6073061","slug":"17-more-arrested-in-poisonous-liquor-case-panchkula-news-pkl3833530197","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराबः पंजाब के 3 जिलों में 100 से अधिक छापे, सरगना महिला समेत 17 और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराबः पंजाब के 3 जिलों में 100 से अधिक छापे, सरगना महिला समेत 17 और गिरफ्तार
Sun, 02 Aug 2020 10:37 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में जहरीली शराब के कारण हुई मौतों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। पंजाब पुलिस ने शनिवार को प्रभावित तीन जिलों अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और तरनतारन में 100 से अधिक जगह छापेमारी करते हुए 17 और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कई अन्य स्थानों, राजपुरा और शंभू बार्डर के नजदीक भी छापेमारी की गई। इस केस में गिरफ्तारियों की कुल संख्या 25 हो गई है।
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए लोगों में माफिया मास्टर माइंड, एक महिला सरगना, एक ट्रांसपोर्ट मालिक, एक वांछित अपराधी और अलग-अलग ढाबों के मालिक / मैनेजर, जहां अवैध शराब की सप्लाई की जा रही थी, शामिल हैं। छापेमारी करने वाली टीमों ने शंभू बार्डर, राजपुरा और पटियाला के आसपास के क्षेत्र में अलग-अलग गांवों और ढाबों से बड़ी मात्रा में लाहन बरामद की है। उन्होंने बताया कि छापेमारी ने कई जिलों में फैली अवैध शराब के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है।
पटियाला जिला के शंभू, राजपुरा और बनूड़ के ढाबों, जिनमें झिलमिल ढाबा, ग्रीन ढाबा, छिन्दा ढाबा शामिल हैं को सील किया गया है। गांव बघौरा से 750 लीटर लाहन बरामद की गई, जहां से दो व्यक्तियों, सतनाम और रेशम को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति जिसकी पहचान लखविन्दर के तौर पर हुई है, भी दोषियों में शामिल है। सरगना दर्शन रानी उर्फ फौजन को बटाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जबकि एक अन्य अहम दोषी बीरी, जो गांव दियो थाना सदर तरनतारन से संबंधित है, को भी नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के दोष में गिरफ्तार किया गया है। इसी दौरान गुरपाल सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव धोतियां थाना सरहाली जिला तरन तारन, जिसे फिल्लौर में शराब की तस्करी के आरोप में 9 जुलाई, 2020 को गिरफ्तार किया गया था, को इस तस्करी में शामिल अन्य व्यक्ति की पहचान के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा रहा है। उसे थाना फिल्लौर पुलिस क्षेत्र में 4000 लीटर केमिकल / स्प्रिट के साथ गिरफ्तार किया गया था।

राजपुरा के ढाबों पर स्प्रिट के ट्रकों के जरिये अवैध शराब का धंधा
शनिवार को की गई छापेमारी के दौरान आजाद ट्रांसपोर्ट का मालिक प्रेम सिंह और भिन्दा (तरनतारन पुलिस द्वारा वांछित) को राजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीजीपी के अनुसार, रुपिन्दर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र गुरमेल सिंह निवासी थूहा के घर छापेमारी की गई थी लेकिन वह पिछले कई दिनों से वहां मौजूद नहीं था। बिट्टू, हरदीप सिंह उर्फ गोलडी, उर्फ कच्छू का दोस्त है, जिसे हाल ही में सीआईए जालंधर ग्रामीण ने गिरफ्तार किया था, और कच्छू की सकॉरपीओ गाड़ी बिट्टू की रिहायश से बरामद की गई थी।
झिलमिल ढाबे पर की गई छापेमारी के दौरान मैनेजर नरिन्दर सिंह को 200 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। ढाबा मालिक हरजीत सिंह का नाम एफआईआर में शामिल है। ग्रीन ढाबा राजपुरा-चंडीगढ़ रोड थाना जीरकपुर में 4/5 छोटे डिब्बों में लगभग 200 लीटर डीजल जैसा तरल पदार्थ बरामद हुआ, जो ट्रक चालक ढाबा मालिक को बेच रहे थे। उक्त ढाबे को भी सील कर दिया गया है और इसके मालिक गुरजंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीजीपी ने बताया कि मुलतानी ढाबा के मालिक नरिन्दर सिंह को भी इस केस में गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य व्यक्ति परमिन्दर सिंह के पास से 150 लीटर और बलजीत सिंह के पास से 200 लीटर लाहन बरामद हुई है। इन दोनों व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य मुख्य मुलजिम को गिरफ्तार किया गया है जोकि तरनतारन से अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में जाली शराब लेकर जा रहा था।
इसकी पहचान गोविन्दरबीर सिंह उर्फ गोबिन्दा पुत्र गुरमीत सिंह निवासी जंडियाला सीटी, थाना जंडियाला के तौर पर हुई है। वह अमृतसर ग्रामीण जिले में माफिया का मुख्य मास्टरमाईंड था। डीजीपी ने मुलजिमों के बारे में बताया कि 6-7 पहचाने गए ढाबों पर स्प्रिट वाले ट्रक रुकते थे और ढाबा मालिकों ने ट्रक चालकों के पास से शराब इकट्ठा करके भिन्दा निवासी पीपला रोड राजपुरा को बेच देते थे, जोकि राजपुरा फैक्ट्री केस में आरोपी था। बनूड़ के पास के एक गांव का बिट्टू भी आरोपी था। यह दोनों दोषी अमृतसर और आस-पास के इलाकों में शराब की सप्लाई करते थे।
डीजीपी ने बताया कि छापेमारियां जारी हैं, एसएसपी पटियाला द्वारा राजपुरा में निजी तौर पर छापेमारी करने और दोषियों को काबू करने के लिए निगरानी की जा रही है। डीजीपी ने आगे कहा कि शराब की पूरी सप्लाई चेन को तोडऩे की कोशिश की जा रही है।