{"_id":"5d150f2d8ebc3e3cd94bf3a9","slug":"156166121014ddd-panchkula-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन का टूटा क्लंप, डिब्बों से अलग-अलग हुआ इंजन, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन का टूटा क्लंप, डिब्बों से अलग-अलग हुआ इंजन, बड़ा हादसा टला
Fri, 28 Jun 2019 01:10 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना में बुधवार रात क्लंप टूटने से चलती गाड़ी का इंजन अलग हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान रेल के डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। जानकारी के अनुसार बुधवार रात दो बजे होशियारपुर से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14012 जैसे ही खन्ना रेलवे स्टेशन से थोड़ा आगे ललहेड़ी पुल के नीचे पहुंची तो चलती गाड़ी का इंजन अलग हो गया।
विज्ञापन
ड्राइवर ने तुरंत इंजन को रोका और इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। खन्ना से स्टेशन सुपरिंटेंडेंट जीएस चावला ने तकनीकी टीम को बुलाकर क्लंप को जुड़वाया और फिर गाड़ी अंबाला के लिए रवाना कर दी गई। घटना के दौरान ट्रेन में हजारों यात्री सवार थे। रेलवे की तरफ से इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कमेटी बना दी गई थी।
विज्ञापन