फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जीरकपुर-शिमला हाईवे पर अमरावती एनक्लेव के समीप बनेगा सिंगल स्पेन फ्लाई ओवर

जीरकपुर-शिमला हाईवे पर अमरावती एनक्लेव के समीप बनेगा सिंगल स्पेन फ्लाई ओवर

Sun, 23 Jun 2019 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर-शिमला हाईवे पर अमरावती एनक्लेव के समीप बनेगा सिंगल स्पेन फ्लाई ओवर
पिंजौर। जीरकपुर-पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरावती एनक्लेव के समीप जल्द ही सिंगल स्पेन फ्लाईओवर और अमरावती एनक्लेव की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए हॉफ वीयूपी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बनने से अमरावती एनक्लेव के साथ-साथ दर्जनों गांवों के निवासियों को फायदा पहुंचेगा। अमरावती एनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन ने करीब चार साल पहले एनक्लेव के सामने अंडरपास बनवाने की मांग की थी जिस पर विधायक ने उन्हें अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया। उसके बाद विधायक ने केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन और राजमार्ग के सामने लोगों की मांग रखी जिससे केंद्रीय मंत्री ने मंजूरी दी थी। प्रधान ने बताया कि करीब दो साल पहले इस अंडरपास के निर्माण कार्य का विधायक लतिका शर्मा द्वारा उद्घाटन भी कर दिया गया। लेकिन जिस कंपनी को काम अलॉट हुआ वह किसी कारणवश काम को पूरा नहीं कर पाई। उसके बाद दोबारा टेंडर प्रक्रिया के बाद अब अंडरपास निर्माण का जिम्मा अन्य कंपनी को दे दिया है। प्रधान शमशेर शर्मा ने विधायक से मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने पहले इस अंडरपास निर्माण को मंजूरी दिलवाई थी उसी प्रकार अब दोबारा जल्दी से अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू करवाएं।
विज्ञापन


अंडरपास बनने से अमरावती एनक्लेव के अलावा दर्जनों गांवों को होगा फायदा
गौरतलब है कि अमरावती वाले सड़क मार्ग पर दर्जनों गांव है जिनसे सैकड़ों लोग प्रतिदिन पंचकूला, चंडीगढ़, पिंजौर, बद्दी आदि शहरों की ओर आवाजाही करते हैं। पिंजौर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अमरावती के सामने अभी कट या अंडरपास न होने की वजह से उन्हें करीब एक किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तय कर चंडीमंदिर लाइटों के पास से यू टर्न लेना पड़ता था। इसके अलावा कुछ वाहन चालकों को पेट्रोल और समय बचाने के लिए रांग साइड से ड्राइव करते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई विशाल गौतम ने बताया कि जल्द ही अमरावती एनक्लेव के पास हॉफ वीयूपी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कंपनी को काम अलॉट हो चुका है और कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed