फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10th and 12th students will get tablets on 5th May

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 5 मई को मिलेंगे टैबलेट

Wed, 04 May 2022 12:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
10th and 12th students will get tablets on 5th May
पंचकूला। हरियाणा का शिक्षा विभाग देश का पहला ऐसा राज्य है जो राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट देकर विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरणों से जोड़कर नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम करने जा रहा है। शिक्षा विभाग की इस नई पहल से न केवल ऑनलाइन शिक्षा में आ रही कठिनाई को दूर किया जाएगा बल्कि ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन शिक्षा देकर उनको भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को साकार रूप देने का श्रेष्ठ प्रयास है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निरूपमा कृष्ण और उप जिला शिक्षा अधिकारी अंजू ग्रोवर ने बताया कि 5 मई का दिन हरियाणा शिक्षा विभाग के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा जब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक की भूमि से राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी खंडों में यह टैबलेट ऑनलाइन वितरित करने की शुरूआत की जाएगी। इसी कड़ी में पंचकूला का मुख्य समारोह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 में होगा।
विज्ञापन

इसमें दसवीं की 210 और 12वीं की 212 छात्राओं को, बरवाला खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 10वीं के 62 और 12वीं के 92 विद्यार्थियों को, मोरनी खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मांधना के 10वीं के 46 और 12वीं के 48 बच्चों और रायपुररानी खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रैना के 10वीं के 41 और 12वीं कक्षा के 15 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed