{"_id":"6aaad8d0be2b57f0fe0ef5f1","slug":"violent-clash-over-500-15-injured-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115556-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 500 रुपये को लेकर खूनी संघर्ष, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 500 रुपये को लेकर खूनी संघर्ष, 15 घायल
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल दो लोग पीजीआई रोहतक भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। थाना क्षेत्र के गांव बीवा में महज 500 रुपये की उधारी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों समेत अन्य सामान से मारपीट किए जाने से 15 से अधिक लोगों के घायल हो गए। कुछ घायलों को मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल रेफर किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पीजीआई रोहतक भेजे जाने की जानकारी है।
एक पक्ष से सुमेर (60), अरशद (40), आरिफ (38), तारीफ (22), साकिर (25), इरफान (35) और सोकत (45) समेत कई लोग घायल बताए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से तैय्यब (55), निसार, इनाम, रिजवाना, मिस्किना, अली मोहम्मद, मुस्तकीम और फिरदोस के चोटिल होने की जानकारी है।
10 लोगों की एमएलआर काटी गई
सीएचसी फिरोजपुर झिरका के मेडिकल ऑफिसर अनुज ने बताया कि एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के तीन लोगों की एमएलआर काटी जा चुकी है। कुछ महिलाओं समेत अन्य घायलों की मेडिकल जांच अभी बाकी है। अधिकतर घायलों के सिर में चोटें आई हैं। घटना के दौरान गोली चलने की सूचना भी सामने आई, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।