{"_id":"652ec7103fbb2b73b3032566","slug":"uproar-in-hodal-mandi-due-to-closure-of-portal-palwal-news-c-24-1-fb11002-2780-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पोर्टल बंद होने से होडल मंडी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पोर्टल बंद होने से होडल मंडी में हंगामा
विज्ञापन
-मंडी सचिव ने की पुलिस में शिकायत, आढ़ती का लाइसेंस भी सात दिन के लिए निलंबित
-मंडी एसोसिएशन ने मंडी प्रशासन की कार्रवाई को बताया अवैध
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल । अनाज मंडी में गेटपास के पोर्टल की साइट बंद होने से किसानों की धान व बाजरे की फसल बिक्री नहीं हो पाई। फसल की बिक्री नहीं होने से किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। किसानों व आढ़तियों के विरोध को देख मंडी प्रशासन ने रजिस्टर में गेटपास तो काट दिए, लेकिन खरीद नहीं हो पाई । जिस पर किसानों व आढ़तियों की मंडी सचिव से खूब कहासुनी हुई। जिस पर मंडी सचिव ने पुलिस को शिकायत देकर आढ़ती का लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित कर दिया। मंडी एसोसिएशन ने प्रशासन की इस कार्रवाई को गलत बताते हुए रोष जताया है।
प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार अनाज मंडी में मेरी फसल मेरा पोर्टल पर दर्ज फसल की खरीद की जा रही है। पोर्टल के द्वारा फसल खरीद किसानों व व्यापारियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। किसानों का कहना था कि दोनों फसलों का कार्य जोरों पर है। एक तरफ धान की फसल को खेत से निकालना तथा दूसरी तरफ गेहूं व सरसों की फसल बिजाई के साथ पोर्टल के माध्यम से फसल की बिक्री किसानों के लिए मुश्किल हो रही है। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसल को लेकर अनाज मंडी पहुंचे तो पोर्टल का सर्वर डाउन होने से फसल की बिक्री नहीं हो पाई । बिक्री नहीं होने से किसानों ने फसल बिक्री को लेकर हंगामा किया था। सोमवार को मंडी प्रशासन ने मंडी में आढ़त करने वाले एक व्यापारी का लाइसेंस रद्द कर दिया। सचिव लत्ता ने पुलिस को व्यापारी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दे दी। अब इस मामले में लेकर आढ़तियों में रोष व्याप्त है।
-- -- -- -- -