{"_id":"6792901891a30a9c18036a26","slug":"up-police-sub-inspector-arrested-for-taking-bribe-palwal-news-c-1-1-noi1190-2553154-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: यूपी पुलिस का सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: यूपी पुलिस का सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
एसीबी ने दो लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के मेरठ जिला में तैनात सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर किया है। एसीबी ने हथीन-उटावड़ रोड स्थित निजी होटल पर छापा मारकर सबइंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया।
एसीबी के इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि हथीन निवासी जावेद ने मेरठ की एक युवती से प्रेम विवाह किया है। लड़की पक्ष की तरफ से प्रेम विवाह करने वाले जावेद और उसके परिवार के खिलाफ मेरठ के थाने में अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। जावेद ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुरक्षा ली हुई है। मेरठ में दर्ज केस के मामले में वहां से सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण हथीन आया। उसने इस केस से परिवार को मुक्त कराने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जावेद ने एसीबी को इसकी सूचना दे दी। एसीबी की टीम ने योजना बनाकर सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के फरीदाबाद थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।