फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   It is essential to foster a sense of social responsibility.

Palwal News: सामाजिक दायित्व को विकसित करना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
It is essential to foster a sense of social responsibility.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से खंड हथीन में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा। अभियान के दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्रॉइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार, राष्ट्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक बनने जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी हथीन ओमपाल तेवतिया ने बताया कि अभियान के संचालन के लिए रविन्द्र दीक्षित को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में कम उम्र से ही सेवा और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना जरूरी है। रविन्द्र दीक्षित ने कहा कि सेवा केवल कार्य नहीं, बल्कि संस्कार और संकल्प है। अभियान को खंड में जन-अभियान का रूप देने का प्रयास किया जाएगा। इसमें शिक्षक, विद्यार्थी और विद्यालय सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी विद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed