फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CR system malfunction resolved.

Palwal News: सीआर सिस्टम की खराबी दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
CR system malfunction resolved.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन का सीआर (कंप्यूटेड रेडियोग्राफी) सिस्टम खराब होने से दो दिनों तक एक्स-रे जांच प्रभावित रही। इससे अस्पताल में जांच कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, शनिवार को सीआर ठीक कर दिया गया और मरीजों के एक्स-रे किए गए।


अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज चिकित्सकों की सलाह पर एक्स-रे कराने पहुंचते हैं। सीआर सिस्टम में खराबी के कारण पिछले दो दिनों से जांच नहीं हो पा रही थी। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। तत्काल एक्स-रे की जरूरत वाले मरीजों को निजी जांच केंद्रों का रुख करने की परेशानी भी उठानी पड़ी। सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ ने बताया कि एक्स-रे मशीन के सीआर सिस्टम में खराबी आई थी। अब सीआर का काम शुरू हो गया है और मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article