फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Retired Employees' Asso to stage a protest on the 29th

Palwal News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ 29 को देगा धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Retired Employees' Asso to stage a protest on the 29th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला नूंह इकाई की बैठक शनिवार को अंबेडकर भवन में जिला प्रधान फरियाद मोहम्मद की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन जिला महासचिव अब्दुल गफ्फार ने किया। बैठक में विशेष रूप से राज्य संगठन सचिव कमल सिंह सहरावत ने भाग लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई और 29 सितंबर से 24 घंटे के धरने का निर्णय लिया गया। जिला प्रधान फरियाद मोहम्मद ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से 30 सितंबर को सुबह 10 बजे तक मिनी सचिवालय के बाहर धरना देगा। धरने में जिले के विभिन्न खंडों से सेवानिवृत्त कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि नूंह खंड से 30, तावड़ू से 10, पुन्हाना से 10, नगीना से 10 तथा फिरोजपुर झिरका खंड से 10 रिटायर्ड कर्मचारी धरने में शामिल होंगे। बैठक में तावड़ू खंड प्रधान मूलचंद तोमर, नूंह प्रधान भजन लाल बघेल, फिरोजपुर झिरका से यूनिट प्रधान मोहम्मद ईदरीश, हारून खान, पूर्व जिला प्रधान हरकेश सरपंच, नूंह से घनश्याम, गुरदयाल, विनोद कुमार, बंशी, वहीद, राम कुमार तंवर, हुक्मचंद सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed