फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tailor beaten to death with brick, one named

Palwal News: दर्जी की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, एक नामजद

Fri, 27 Oct 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tailor beaten to death with brick, one named
- सुबह घर बुलाने आया था आरोपी, मना करने पर गुस्से में चला गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलीगढ़ रोड स्थित ताराका मोड़ पर दर्जी की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के साथ रहने वाले युवक पर ही लगा है। हत्या से पहले आरोपी मृतक को घर बुलाने आया था, परंतु वह नहीं मिला। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक युवक के भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

चादंहट थाना प्रभारी कैलाशचंद इंस्पेक्टर भड़ाना के अनुसार गांव चांदहट निवासी देशराज ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई सूरजपाल सिलाई का काम करता था। बृहस्पतिवार को रोजाना की तरह वह पलवल स्थित आशुतोष सिलाई कंपनी में काम करने के लिए गया था। उसके बाद बसंतगढ़ निवासी नैन सिंह उनके घर आया और सूरजपाल के बारे में पूछने लगा। उनकी मां ने उसके बारे में बताने से मना कर दिया। नैन सिंह गुस्से में कहने लगा कि वह सूरजपाल को अपने आप बुला लेगा। शाम को सूरजपाल कंपनी से छुट्टी होने के बाद भी घर वापस नहीं पहुंचा। 27 अक्तूबर सुबह उन्हें सूचना मिली कि सूरजपाल का शव गांव ताराका के समीप मिला। पुलिस ने उन्हें सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सूरजपाल के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं और उसकी नाक व कानों से खून बाहर निकल रहा है। शव के पास इंटरलॉकिंग टाइल पड़ी हुई थी, जिस पर खून के निशान थे। उन्हें शक है कि नैन सिंह ने ही सूरजपाल को अपने पास बुलाया और उसके बाद उसकी ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी नैन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed