{"_id":"6ab0418d5ef7495b0d01a89d","slug":"maintenance-charges-reduced-yet-residents-unconvinced-palwal-news-c-23-1-lko1064-106657-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मेंटेनेंस शुल्क घटा, फिर भी नहीं माने निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मेंटेनेंस शुल्क घटा, फिर भी नहीं माने निवासी
विज्ञापन
ईको विलेज-1 में प्रदर्शन, दो रुपये करने की मांग पर अड़े
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक ईको विलेज-1 में मेंटेनेंस शुल्क को लेकर रविवार को निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रबंधन ने शुल्क को 2.75 रुपये से घटाकर 2.50 रुपये प्रति वर्गफीट कर दिया, लेकिन निवासियों ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने शुल्क को दो रुपये प्रति वर्गफीट करने की मांग की। आरोप है कि शुल्क से जुड़ा फैसला सभी निवासियों की सहमति के बिना लिया गया।
निवासियों ने बताया कि शनिवार शाम प्रबंधन ने कुछ लोगों के साथ बैठक कर शुल्क पर चर्चा की। इसमें शुल्क को 2.50 रुपये प्रति वर्गफीट करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में इसका विरोध हुआ। इसके बावजूद रात 10 बजे प्रबंधन ने नोटिस जारी कर 20 सितंबर से 2.50 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से शुल्क लिए जाने की सूचना जारी कर दी।
निवासी संजय शर्मा ने कहा कि शुल्क को लेकर पहले भी बिना पर्याप्त सहमति के निर्णय लिया गया। शशि भूषण ने कहा कि इतने बड़े निर्णय में पूरी सोसाइटी के निवासियों को विश्वास में लिया जाना चाहिए। निवासियों की मांग है कि इसे दो रुपये किया जाए।
विज्ञापन
निवासियों ने कहा कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो दोबारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। लोगों ने शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की।