{"_id":"6ab041650f4a8cdce3013e47","slug":"garbage-in-drains-dirty-water-on-roads-palwal-news-c-23-1-lko1064-106633-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नालियों में कूड़ा, सड़कों पर गंदा पानी, पार्क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नालियों में कूड़ा, सड़कों पर गंदा पानी, पार्क बदहाल
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा एक में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की समस्य
सेक्टर अल्फा-1 के निवासियों ने उठाई सफाई, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नालियों में कूड़ा भरा होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है। कई ब्लॉक में पार्कों की स्थिति खराब है। नियमित सफाई नहीं होने से सेक्टर की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। सेक्टर-अल्फा एक के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद के दौरान ये समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि सेक्टर के कई हिस्सों में नालियाें के कूड़े से पटी होने से सड़कों पर बह रहे गंदे पानी से आवाजाही में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को नालियों को अंडरग्राउंड कराना चाहिए, ताकि स्थायी समाधान हो सके।
निवासियों ने बताया कि पार्कों का रखरखाव ठीक से नहीं होने से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती है। उन्होंने पार्कों की सफाई, घास की कटाई और मरम्मत की मांग की। अशोक वाटिका में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का मुद्दा उठाते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने का आरोप लगाते हुए पीजी के सत्यापन और कार्रवाई की मांग की।
बाजार की सड़कें चौड़ी करने की मांग
लोगों ने बताया कि बाजार की सड़कें संकरी होने से वाहनों की आवाजाही और पार्किंग में परेशानी होती है। उन्होंने बाजार की सड़कों को चौड़ा करने की मांग की। उनका कहना है कि सेक्टर की आबादी लगातार बढ़ रही है, जिससे। इसको देखते हुए काम होने चाहिए।
विज्ञापन
क्या बोले निवासी
नालियों में कूड़ा जमा होने से गंदा पानी सड़क पर बहता है। सफाई नियमित होनी चाहिए और नालियों की स्थायी व्यवस्था की जाए। - सतीश शर्मा
सेक्टर में तीन दिन पर झाडू लगाई जाती है। इससे हर ओर गंदगी रहती है। हर दिन सफाई होनी चाहिए, ताकि वातावरण साफ रहे। -गजेंद्र दत्त शर्मा
सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। पुलिस को गश्त बढ़ानी होगी। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से डर लगा रहता है। - आलोक सिंह
सेक्टर में पूरी रात पीजी में रहने वाले बच्चे घूमते रहते हैं। उसके बाद अपराध में शामिल हो जाते हैं। इसे रोकने के कदम उठाना चाहिए। - राकेश नागर
सेक्टर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बाजार के आसपास वाहनों के कारण परेशानी होती है। व्यवस्थित पार्किंग होनी चाहिए। - एमसी शर्मा
बरात घर को बनवाया जाना चाहिए। बाजार की सड़कों को चौड़ा किया जाना चाहिए। अशोक बाटिका को सुंदर बनाना चाहिए। - मनीष डाबर