{"_id":"6a36edcd33ec216e2e0b543c","slug":"supporters-said-mla-that-tawdu-is-being-neglected-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112965-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: समर्थकों ने विधायक को घेरा, कहा- तावडू की हो रही अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: समर्थकों ने विधायक को घेरा, कहा- तावडू की हो रही अनदेखी
विज्ञापन
तावडू में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक तेजपाल तंवर व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। शनिवार को सोहना-तावडू से भाजपा विधायक नगर तेजपाल तंवर नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सरकारी कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वृद्ध-दिव्यांग पेंशन योजना चलाई जा रही है। इसका सभी पात्र लोगों को लाभ मिले। इस दौरान भाजपा के ही कुछ समर्थकों ने कहा कि जो विकास कार्य सोहना क्षेत्र में कराए जा रहे हैं उतने काम तावड़ू क्षेत्र में नहीं हो पा रहे, जबकि तावडू शहर के मतदाताओं ने एक तरफा मतदान कर भाजपा विधायक को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस जो 70 सालों में काम नहीं कर पाई वह पिछले 12 सालों में भाजपा सरकार ने करा दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी का काम समय पर हो। शहर के लोगों ने कहा की तीन महीने पहले जो 17 करोड़ का बजट नगर पालिका में आना था वह अभी तक नहीं आ पाया है। जिससे सभी विकास कार्य अधर में लटके पड़े हैं। शहर की ऐसी कोई गली नहीं जो कीचड़ व गंदगी से ना पटी पड़ी हो। इसके उपरांत विधायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तावड़ू पहुंचे और जामुन का पौधा लगाया।
इस अवसर पर डीएसपी तावड़ू अभिमन्यु लोहान, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन नरेश यादव, मनोनीत पार्षद सुरेश प्रधान,मंडी एसोसिएशन के प्रधान संजय गोयल,आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सिंपी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जिंदल,नगर पालिका के वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज,मार्केट कमेटी चेयरमैन मुकेश यादव, भाजपा नेता गौरव चुघ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।