फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   PNG gas supply could not be done even after 24 hours, three thousand families got troubled

Palwal News: 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई पीएनजी गैस की आपूर्ति, तीन हजार परिवार हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
PNG gas supply could not be done even after 24 hours, three thousand families got troubled
शुक्रवार को खंभे लगाने के काम के दौरान नप कर्मचारियों से हो गई थी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर के बस स्टैंड पर ग्रीन गैस की पीएनजी पाइप लाइन शुक्रवार दोपहर को नगर परिषद कर्मचारियों से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद आपूर्ति बंद कर दी गई थी। पाइपलाइन को शुक्रवार शाम को ही जोड़ दिया गया था, लेकिन शनिवार रात तक भी आपूर्ति शुरू नहीं की गई। इस कारण शहर के लगभग तीन हजार घरों में खाने-पीने की समस्या बनी रही। कुछ लोगों ने खाने-पीने के लिए एलपीजी गैस सिलिंडर का इंतजाम किया, वहीं कई लोग बाजार से खाना लेने के लिए होटल व ढाबों पर खड़े रहे।
शुक्रवार दोपहर नगर परिषद के कर्मचारियों ने पुराने जीटी रोड पर लाइट के खंभे लगाने के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढे खोदने के दौरान पीएनजी गैस लाईन क्षतिग्रस्त हो गई थी। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीएनजी गैस के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। पीएनजी अधिकारियों ने गैस पाइपलाइन को तुरंत बंद करवा दिया और लाइन को दुरुस्त करवाने के लिए कर्मचारी लगा दिए। कर्मचारियों ने पीएनजी पाइपलाइन को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जोड़ दिया, लेकिन पीएनजी गैस अधिकारी शहर की गैस आपूर्ति बहाल करना भूल गए। गैस की बहाली के लिए लगातार शहर के स्थानीय लोग इंटरनेट पर पीएनजी गैस के अधिकारियों के नंबर खोज कर कॉल करते रहें, लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। इस दौरान क्षेत्र के करीब तीन हजार लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

--------
रात में बाजार से मंगवाया खाना
स्थानीय महिला पूनम, कुसम, अनिता ने बताया कि गैस की आपूर्ति नहीं होने से रात का खाना बनाने के लिए उन्हें परेशान होना पड़ा। कुछ परिवारों ने सिलिंडर का इंतजाम कर चाय, नाश्ता और खाना बनाया। परिवारों को बाजार से खाना मंगवाना पड़ा। आदर्श कॉलोनी निवासी रश्मि गर्ग ने बताया कि रात में खाना बनाने के लिए चूल्हा चालू किया, लेकिन गैस नहीं आ रही थी। आसपास के घरों में भी यही हाल था। शनिवार देर शाम तक शहर में पीएनजी की बहाली नहीं हो पाई। पीएनजी की बहाली नहीं होने से शहर के लोगों में गैस कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed