फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   people get the government offers in fate

प्रदर्शनी में दी नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी

Sun, 08 Mar 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
people get the government offers in fate
न्यायालय परिसर में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते जि - फोटो : Palwal
प्रदर्शनी में दी नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार रविवार को पलवल के न्यायालय परिसर में आउटरीच प्रोग्राम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा सेवाओं एवं योजनाओं की प्रदर्शनी का आयेाजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि लोग पर्यावरण संरक्षण में अपना अपेक्षित सहयोग करें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं व सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। शिविर में विभिन्न विभागों लीगल हेल्प डेस्क पलवल, श्रम कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, कॉमन सर्विस सेंटर एवं सामान्य अस्पताल आदि ने अपने-अपने विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें आवश्यकतानुसार दवाई वितरित की। एमवीएन विश्वविद्यालय के विधि शाखा के प्राध्यापक व विद्यार्थियों (लॉ प्रोफसर एंड स्टूडेंट्स) ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपराध न करने व अपराध करने उपरांत परिणाम भुगतने तथा कानून अपने हाथ में न लेने के संबंध में जागरूक किया। डॉक्टर रामवीर सिंह एवं जगबीर सिंह की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपराधों से लड़ने के बारे में भी बताया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीयूष शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार, संजय कुमार खंडूजा, करुणा शर्मा, महेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश कुमार यादव, प्रधान बाल न्यायाधीश ऋतु यादव, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट गौरांग शर्मा, गुलशन वर्मा, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट डॉ. सुनीता ग्रोवर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र रावत, पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत, लाल सिंह तेवतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed