{"_id":"6a9c5ab28322283d290e820b","slug":"two-accused-arrested-for-car-theft-palwal-news-c-24-1-pal1009-127763-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कार चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, सात चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कार चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, सात चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने स्विफ्ट कार चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सात चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अलावलपुर निवासी नीरज उर्फ मोनू और पलवल के गौरीला मोहल्ला निवासी अनील उर्फ कलवा के रूप में हुई है। 19 अगस्त को राजस्थान के डिग जिले के श्यौरावली निवासी अवधेश की स्विफ्ट कार गोयल अस्पताल के पास सर्विस रोड से चोरी हो गई थी। इस संबंध में कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
जांच के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ हथीन को आरोपियों के बारे में सूचना मिली। टीम ने कार्रवाई करते हुए चार सितंबर को पलवल-हथीन रोड पर रतीपुर के पास केएमपी पुल से दोनों को चोरी की स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नीरज से पांच और अनील से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।