{"_id":"688909e40dfa5f72c30c0bbd","slug":"panchayat-of-sarpanch-and-social-organizations-palwal-news-c-25-1-mwt1001-105171-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बूचड़खानों के विरोध में सरपंच व सामाजिक संगठनों की हुई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बूचड़खानों के विरोध में सरपंच व सामाजिक संगठनों की हुई पंचायत
Tue, 29 Jul 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जिले में संचालित बुचड़खानों के विरोध को लेकर मंगलवार को बड़कली चौक पर सरपंच संगठन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने पंचायत की। जिसमें 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सदस्यों ने निर्णय लिया है किबूच़डखानों को बंद कराने के लिए एक अगस्त को जिला उपायुक्त को ज्ञापन देंगे।
सरपंच संगठन के प्रधान रफीक हथौड़ी ने पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि निकलने वाली गंदगी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलालपुर गांव के सरपंच अजीज ने कहा कि गांव के समीप बनी फैक्ट्री से खेतों में मलबा डाला जा रहा है जिससे फसलें खराब हो रही हैं। अगर मीट फैक्ट्री इसी तरह संचालित रही तो आने वाले समय में महामारी पैदा हो सकती है।
बता दें कि बीते करीब दस दिन से लगातार सोशल मीडिया पर क्षेत्र के लोग मेवात को बूच़डखानों से मुक्त कराने का ट्रेंड चल रहे हैं। पंचायत में अधिवक्ता रशीद अहमद, मास्टर वहाब, अजीज सरपंच जलालपुर, रफीक सरपंच, लियाकत सरपंच, समाजसेवी डॉक्टर अशफाक आलम, समाजसेवी मुबारिक अटेरना, शौकत अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।