फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   KGP and KMP became death expressways, seven people lost their lives in 7 days in the district

Palwal News: केजीपी और केएमपी बना मौत का एक्सप्रेसवे, जिले में 7 दिन में गई सात की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
KGP and KMP became death expressways, seven people lost their lives in 7 days in the district
15 से ज्यादा घायल, वाहनों की तेज रफ्तार छीन रही लोगों की जिंदगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। बीते एक सप्ताह में जिले के अलग-अलग हिस्सों में सड़क हादसों की बाढ़-सी आ गई है। तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ने जहां सात लोगों की जिंदगी छीन ली, वहीं इन हादसों में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों में कई के परिवार बिखर गए तो कई के जख्म अभी तक अस्पतालों में इलाजरत हैं। इनमें केजीपी और केएमपी एक्सप्रेसवे से लेकर होडल फ्लाईओवर, उटावड़ मोड़ और गांव की सड़कों तक मौत का कारण सिर्फ तेज रफ्तार गाड़ियां बनी।

सबसे ताजा मामला सोमवार सुबह सामने आया, जब केजीपी एक्सप्रेसवे पर सूजवाड़ी गांव के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर रविंद्र की मौके पर मौत हो गई और हेल्पर मोतीलाल गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार रात को होडल के बाबरी मोड़ फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई भोरेलाल की मौत हो गई और छोटा भाई दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी रात अलालपुर पुल पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार जवाहरलाल और राजदेव को टक्कर मार दी। जवाहरलाल की चार पसलियां टूट गईं और राजदेव के सिर व पैर में गहरी चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 जून को उटावड़ मोड़ पर खड़ी बाइक में क्रेटा कार ने टक्कर मारी। हादसे में एक युवक सुफियान की मौत हो गई और उजैर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा इसी दिन एक और दर्दनाक घटना में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें महिला मरयम की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

बडौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टैंपो को टक्कर मार दी, जिससे कई सवारियां घायल हो गईं। जबकि केएमपी एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग हादसों में दो चालकों की मौत हो गई। कुश्लीपुर फ्लाईओवर पर टक्कर के बाद ट्राले में आग लग गई, जिसमें चालक संतोष कुमार जिंदा जल गया। दूसरा हादसा महेशपुर गांव के पास हुआ, जहां अज्ञात ट्रक ने कैंटर को टक्कर मारी और चालक मनोज कुमार की मौके पर ही जान चली गई।

इन सभी घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन इन लगातार हो रहे हादसों ने जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed