{"_id":"683dde816ab85648c609a149","slug":"gst-inspector-caught-taking-bribe-for-the-second-time-palwal-news-c-24-1-as11003-115048-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दूसरी बार रिश्वत लेते पकड़ी गई जीएसटी निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दूसरी बार रिश्वत लेते पकड़ी गई जीएसटी निरीक्षक
विज्ञापन
एसीबी ने पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथों दबोचा, पहले नौ लाख की रिश्वत लेने के मामले में हुई थी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल में तैनात एक महिला जीएसटी निरीक्षक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) फरीदाबाद की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ऐसा पहल बार नहीं बल्कि यह अधिकारी इससे पहले भी रिश्वत के एक बड़े मामले में पकड़ी जा चुकी है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) फरीदाबाद ने एक बार फिर भ्रष्टाचार में लिप्त जीएसटी निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त कार्यालय, पलवल में कार्यरत निरीक्षक सुमीत्रा को सोमवार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
एसीबी प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता ने जीएसटीएन नंबर के लिए आवेदन किया था। 27 मई 2025 को उसे एक कॉल आई, जिसमें फोन करने वाली ने खुद को जीएसटी निरीक्षक बताया और वेरिफिकेशन के लिए 29 मई को कार्यालय बुलाया। चूंकि 29 मई को अवकाश था, शिकायतकर्ता 30 मई को कार्यालय गया। वहां निरीक्षक सुमीत्रा ने दस्तावेजों में जानबूझकर कमी बताई और प्रक्रिया पूरी करने के लिए पांच हजार रुपये की नकद रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
फोन पे से भुगतान की पेशकश को ठुकराते हुए सुमीत्रा ने केवल नकद लेने पर जोर दिया। इसकी शिकायत एसीबी फरीदाबाद से की गई, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सुमीत्रा को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसे उसी के कार्यालय से हिरासत में लिया गया। इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना, फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
9 मई 2022 को एसीबी पानीपत की टीम ने उसे दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस मामले में गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया था। जुलाई 2022 में एसीबी गुरुग्राम ने सुमीत्रा और तत्कालीन ईटीओ रोशन लाल के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया था, जो अभी न्यायालय में विचाराधीन है।