फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Municipality to bring sanitation system back on track

Palwal News: सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने में जुटी नगर पालिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Municipality to bring sanitation system back on track
36 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर में पिछले 36 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद अब नगर पालिका प्रशासन के सामने लंबे समय से प्रभावित सफाई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की चुनौती है। हड़ताल के चलते शहर के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए थे। इससे लोगों को गंदगी और दुर्गंध के साथ-साथ आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
हड़ताल समाप्त होते ही नगर पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। नगर पालिका सचिव राजेश मेहता ने सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि हड़ताल के दौरान जमा हुआ कूड़ा प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी वार्ड, बाजार, चौक-चौराहे या सार्वजनिक स्थान पर कूड़े के ढेर नहीं रहने चाहिए।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ सफाई कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी। सचिव ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर कूड़ा नहीं उठाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें। कर्मचारियों के लौटने के बाद शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed