फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Vandalism and assault at hotel; FIR registered.

Palwal News: होटल में तोड़फोड़ और मारपीट, प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vandalism and assault at hotel; FIR registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के धतीर गांव में एक होटल में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप है। दो कार और पांच बाइक से आए 15 से 20 युवकों ने फ्रिज और काउंटर तोड़ दिए। बीच-बचाव करने आए होटल संचालक के फूफा गंगाराम को पीटा गया। पुलिस ने नौ नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। धतीर निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी बताया कि शुक्रवार की शाम आरोपी लाठी-डंडे, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर होटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने होटल में खड़ी दो बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत में सिद्धार्थ उर्फ सिद्धी, मल्ली, कपिल, कृष्ण, मनीष उर्फ लुच्छा, रिकू उर्फ मच्छर, अरविंद उर्फ मम्मा, मन्नू और सुरेंद्र को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article