{"_id":"67ae48c5f0af1cd992020679","slug":"four-arrested-for-online-fraud-in-the-name-of-selling-bikes-palwal-news-c-24-1-gr11004-111977-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बाइक बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बाइक बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी सिमकार्ड के जरिये बाइक बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, फर्जी फेसबुक आईडी, क्यूआर कोड और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान हरमुज, वसीम, निजाम अहमद और जुनैद के रूप में हुई है। सभी गांव लखनाका के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि 12 फरवरी 2025 को टीम को सूचना मिली कि हरमुज और वसीम फर्जी सिमकार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाते हैं और बाइक बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते हैं। दोनों आरोपी हथीन बाईपास रोड पर खड़े हैं। टीम ने दबिश देकर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान हरमुज के मोबाइल में बाइक बिक्री से संबंधित फर्जी पोस्ट, फोटो, क्यूआर कोड मिले। वहीं, आरोपी वसीम के मोबाइल में संदिग्ध चैटिंग और अन्य व्यक्तियों के नाम से लिए गए फर्जी सिमकार्ड पाए गए। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने फर्जी सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाला जुनैद और फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला निजाम अहमद गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस इस नेटवर्क में शामिल अन्य अपराधियों तक जल्द पहुंचेगी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी सिमकार्ड और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर मासूम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। साइबर क्राइम पुलिस आम जनता से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से वित्तीय लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।