फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Infra will be strengthened; facilities will be provided

Palwal News: आधारभूत ढांचा होगा मजबूत, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Infra will be strengthened; facilities will be provided
उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने विभागों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
जिले में आमजन को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में सफाई, जलनिकासी, यातायात, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि शहर और गांवों में ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी न हो। सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया गया। उन्होंने संबंधित विभागों को ड्रेनेज व्यवस्था की खामियों को दूर करने और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी उत्सव आनंद, जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार, जिला नगर आयुक्त मनीष शर्मा, नगराधीश प्रीति रावत, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी संदीप कुमार, डीपीओ उपमा अरोड़ा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


84 कोस परिक्रमा मार्ग का बनेगा थ्री-डी मैप

बैठक में ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को पूरे परिक्रमा मार्ग का थ्री-डी मैप तैयार करने के निर्देश दिए। इससे मार्ग से जुड़े विकास कार्यों की योजना तैयार करने और उनकी निगरानी में मदद मिलेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मैप तैयार करते समय मार्ग से जुड़ी आवश्यक जानकारियों को भी शामिल किया जाए।


हथीन में सेम की समस्या का स्थायी समाधान

हथीन क्षेत्र में सेम की समस्या के समाधान को लेकर भी उपायुक्त ने अधिकारियों से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। यातायात व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। वहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों को व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed