फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers reached the protest site after taking out a tractor rally

ट्रैक्टर रैली निकाल धरना स्थल पर पहुंचे किसान

Mon, 22 Feb 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers reached the protest site after taking out a tractor rally
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में यहां अटोहां मोड़ स्थित केजीपी-केएमपी इंटरचेंज पर चल रहे धरने में सोमवार को किसान ट्रैक्टर रैली निकाल धरनास्थल पर पहुंचे। सभा में जहां सरकार के खिलाफ जहां नारेबाजी की, वहीं भाजपा के किसी भी नेता को गांवों में न घुसने देने की अपील की। वहीं पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलिंडरों के बढ़ाए जा रहे दामों को लेकर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी।
विज्ञापन

सोमवार को धरने की अध्यक्षता हरिचंद जाखड़ चांट व संचालन रूपराम तेवतिया ने किया। इस दौरान बैठक कर निर्णय लिया गया कि गांवों में जाकर किसान परिवारों को जागरूक किया जाएगा व भाजपा नेताओं, विधायकों व मंत्रियों को गांवों में न घुसने देने की भी अपील करने के साथ ही सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया। किसानों का कहना था कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे, तब तक किसान आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पूरे दिन चलता रहा लंगर
धरनास्थल पर आए किसानों को चाय व भोजन की व्यवस्था की गई। वहीं लंगर में किसानों को पंगत में बैठाकर भोजन कराया। इस दौरान किसान डिस टीवी पर शाम ढलते ही देश-दुनिया के समाचारों को देखने में जुट जाते हैं। वहीं बुजुर्गों की सेवा के लिए तैनात युवा रात को जागकर धरनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को भी देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed