फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Doctor and policeman injured because of thread

Palwal News: पलवल में मांझे से डॉक्टर और पुलिसकर्मी घायल

Mon, 28 Jul 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 28 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Doctor and policeman injured because of thread
- 10 जुलाई से अब तक कुल 15 मामले सामने आए, डॉक्टर अरुण फरीदाबाद सरवोदय अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर व जिले में पतंग उड़ाने में इस्तेमाल हो रहे चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को डॉ. अरुण बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में गर्दन पर मांझा लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत फरीदाबाद के सरवोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक अन्य घटना में एक पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक के बाजू में मांझा गहराई तक घुस गया, जिससे मांस तक कट गया। इन्हें जिला अस्पताल में उपचार मिला।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 10 जुलाई से लेकर अब तक मांझे से कटने के कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कई मामलों में लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें से रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दिखाने के लिए कुल 5 मामले पहुंचे। साथ ही निजी अस्पतालों में भी 5 केस इलाज कराने वाले पहुंचे।
विज्ञापन



चाइनीज मांझे की बिक्री पर सरकारी स्तर पर प्रतिबंध होने के बावजूद यह खुलेआम बाजारों में बिक रहा है। पुलिस व प्रशासन अब तक कोई ठोस अभियान नहीं चला सके हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed