फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   DMC has to ask... Encroachment removed from the footpath and road of the main market.

Palwal News: डीएमसी पूछना है.... मुख्य बाजार के फुटपाथ व सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
DMC has to ask... Encroachment removed from the footpath and road of the main market.
दुकानदारों को दी चेतावनी, आगरा चौक से मीनार गेट तक नप व ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान
विज्ञापन



पलवल। नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को डीएमसी
मनीषा शर्मा के निर्देश पर आगरा चौक से मीनार गेट तक मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ और सड़क पर फैले अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासनिक टीम ने समझाकर अतिक्रमण हटाया। दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर नगर परिषद के वाहनों में डाला गया। इस कार्रवाई में सिटी थाना प्रभारी प्रकाश चंद, ट्रैफिक प्रभारी जितेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर संदीप, क्लर्क जितेंद्र भाटी और सफाई कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन


मनीषा शर्मा ने बताया कि बाजार में अतिक्रमण के चलते लगातार जाम और हादसों की शिकायतें मिल रही थीं। दुकानदारों द्वारा सामान बाहर रखने और सड़क पर रेहड़ियां लगाने से रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे यातायात बाधित होता है। प्रशासन ने दुकानदारों, रेहड़ी वालों और वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इसके खिलाफ आगे भी अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed