{"_id":"f140160d780e156f79a59a6346b4b171","slug":"death-in-accident-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला, पलवल
Updated Fri, 25 Oct 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार देर शाम ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बोलेरो गाड़ी टकरा गई। इससे बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीहा गांव निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह और उनका चचेरा भाई अर्जुन, प्याला निवासी जय प्रकाश व आमरू निवासी उमेद अपनी बोलेरो से पलवल से प्याला गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन जब उनकी गाड़ी नेशनल हाईवे पर गांव पृथला से आगे पहुंची तभी उनके आगे चल रहे ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर के चालक ने अचानक उसे साइड में मोड़ दिया। जिससे उनकी गाड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई। गाड़ी में सवार सभी घायल हो गए।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल अर्जुन को तुरंत उपचार के लिए फरीदाबाद स्थित बीके अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविंद्र के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।