{"_id":"6484cb2e228129864e0dd224","slug":"deadly-attack-on-couple-ransacked-and-looted-20-thousand-palwal-news-c-24-1-snoi1004-502-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दंपती पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़ कर 20 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दंपती पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़ कर 20 हजार लूटे
विज्ञापन
10पीएएलपी1- मेडिकल स्टोर में की गई तोड़फोड़ व घायल संचालक महिला।
ग्राहक ज्यादा आने पर पड़ोसी स्टोर संचालकों ने किया जानलेवा हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव बघौला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के समीप ग्राहक ज्यादा आने पर मेडिकल स्टोर संचालक दंपती पर जानलेवा हमला किया गया। हमला पड़ोस में स्टोर चलाने वाले संचालकों द्वारा किया गया। हमलावरों ने ईंटों व लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा स्टोर में तोड़फोड़ कर 20 हजार रुपये लूट लिए। तोड़फोड़ व लूटपाट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता स्टोर संचालक की शिकायत पर चार नामजद सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार, हुडा सेक्टर दो निवासी राधा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने श्रीसत्य साईं संजीवनी अस्पताल के समीप राधा मेडिकल स्टोर चलाया हुआ है। उसी के पास देवली निवासी भारत ने प्रतीक्षा के नाम से मेडिकल स्टोर खोला हुआ है। शुक्रवार को दो गाड़ियों में भरकर गांव देवली निवासी गणेश, भारत, संदीप, मनीष फौजी व पांच-छह अन्य लोग हाथों में फावड़ा, लाठी-डंडा लेकर आए और मेडिकल स्टोर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके गले से मंगलसूत्र और गल्ले में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोप है कि उसके स्टोर पर ग्राहक ज्यादा आते हैं, जिसकी रंजिश में उन पर हमला किया गया है।