{"_id":"59159e5a4f1c1ba74a851adb","slug":"persecuted-by-three-people-one-person-embraced-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक डाक्टर समेत तीन लोगों से प्रताड़ित होकर एक व्यक्ति ने मौत को गले लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक डाक्टर समेत तीन लोगों से प्रताड़ित होकर एक व्यक्ति ने मौत को गले लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लोगों से प्रताड़ित होकर एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुमन के अनुसार पलवल की मोती कालोनी निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पुत्र तुषार बैंक से लोन दिलाने का कार्य करता था। मोती कालोनी निवासी डाक्टर मनीष जैन ने तुषार से लोन दिलाने को कहा और लोन दिलाने के लिए मनीष ने तुषार को 3 लाख 8 हजार रुपये दे दिए और अपनी जमीन के कागजात दिए। तुषार ने जब कागजात को चेक कराया तो वह फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
तुषार ने डॉक्टर मनीष से कहा कि आपके कागजात फर्जी है और और आपका लोन नहीं हो सकता है। आप अपने पैसे वापस ले लीजिए। डॉक्टर मनीष जैन ने तुषार से पैसे वापस लेने से मना कर दिया और उससे जबरन लोन दिलाने को कहा और धमकी दी। उसके बाद मनीष जैन कृष्णा कालोनी निवासी अनिल उर्फ कल्लन व विनोद के जरिए तुषार को प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन
इसकी शिकायत तुषार ने बस स्टैंड पुलिस चौकी को भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उक्त लोगों से परेशान होकर तुषार ने फरीदाबाद स्थित होटल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----------