फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   boy injured

ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक करंट लगने से झुलसा

Mon, 27 Jun 2016 04:16 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 27 Jun 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
boy injured
- फोटो : amar ujala

तूफान एक्सप्रेस ट्रेन में सवार 30 वर्षीय युवक गर्मी से बचाव के लिए ट्रेन की छत पर चढ़ गया। छत पर चढ़ते समय वह रेलवे की 25 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन से छू गया, जहां करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे पलवल रेलवे स्टेशन पर घटित हुई। ट्रेन में सवार मुसाफिरों के शोर मचाने पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे । आनन-फानन में घायल युवक को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालात में उसे दिल्ली रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जीआरपी चौकी इंचार्ज राजेंद्र डागर के अनुसार छत्तीसगढ़ के शहर तुमा भाटिया निवासी नागेश्वरदास पुत्र पारसदास तूफान एक्सप्रेस में सवार होकर हावड़ा जा रहा था। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ व उमस भरी गर्मी के चलते नागेश्वर गर्मी से परेशान था। यह बात उसने सहयात्रियों को कई बार कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान एक्सप्रेस सुबह करीब नौ बजे पलवल रेलवे स्टेशन पर रुकी। उमस व गर्मी से निजात पाने के लिए नागेश्वरदास बोगी से उतरकर ट्रेन की छत पर चढ़ गया। छत पर चढ़ते समय वह ट्रेन के ऊपर से गुजर रही 25 हजार हाई वोल्टेज बिजली की तारों से छू गया। इससे उसे जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया।


हादसा होते देख ट्रेन में सफर कर रहे व प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों का शोर सुनते ही आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए और घायल नागेश्वर को छत से उतारा। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल आरपीएफ व जीआरपी जांच कर रही है। 
                 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed