फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कैंटर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

Sun, 23 Dec 2018 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत
विज्ञापन

- दुर्घटना के बाद कैंटर चालक हुआ फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राजमार्ग पर किठवाड़ी चौक के निकट शनिवार की देर रात एक कैंटर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया। कैंटर को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार की सुबह शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

पलवल के बड़ा मोहल्ला निवासी कुशल अपने साले गांव किठवाड़ी निवासी 21 वर्षीय शिवा उर्फ आकाश के साथ शनिवार की देर रात किठवाड़ी के लिए गए थे। जब वे मोटरसाइकिल से किठवाडी मोड़ पर पहुंचे तो तेज गति में आए एक कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों जीजा-साले सड़क पर काफी दूर जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। जब तक पुलिस मौके पर आती, तब तक आरोपी कैंटर चालक मौके पर ही कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। दोनों मृतकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुमन कुमार मौके पर पहुंच गए तथा शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना को लेकर मृतक कुशल के चाचा बिजेंद्र के बयान पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed