फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हूटिंग के मामले में चार गिरफ्तार

हूटिंग के मामले में चार गिरफ्तार

Mon, 08 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
हूटिंग के मामले में चार गिरफ्तार
हूटिंग के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन

हथीन। तीन अक्तूबर बुधवार को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संस्थापक एवं कुरुक्षेत्र के सांसद के काफिले पर हुई हूटिंग एवं हल्के पथराव के मामले में बहीन थाना पुलिस ने सोमवार को चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस तरह इस मामले में गिरफ्तार किये गए आरोपियों की संख्या नौ हो गयी है । सोमवार को गिरफ्तार किये गए आरोपियों में कौशल, लोकेश, पदम और दीपक निवासी फिरोजपुर राजपूत शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को लोकल सिविल कोर्ट हथीन में पेश किया जहां से उन्हें जमानत मिल गयी । इस मामले में उप-अधीक्षक पुलिस सुरेश कुमार ने बताया कि अन्य कई आरोपियों के बारे में भी पुलिस को पता चल गया है । उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा। थाना प्रभारी बहीन रामदयाल ने बताया कि इस मामले में प्रयोग की गयी। बिजेंद्र की फॉर्च्यूनर कार को बरामद करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


जिम के बाहर बैठकर रची थी हूटिंग करने की साजिश
हथीन। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संस्थापक एवं कुरुक्षेत्र के सांसद के काफिले पर हुई हूटिंग की प्लानिंग हथीन शहर की एक जिम के निकट बैठकर बनायी गयी। यह खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। उप-अधीक्षक पुलिस हथीन सुरेश कुमार ने बताया कि कुछ नई उम्र के लड़के हथीन शहर की एक जिम में कसरत करने आते हैं। पुलिस जांच के दौरान पकडे़ गए आरोपियों ने बताया कि राजकुमार सैनी के हथीन आने के पोस्टर देखकर उन सबने यह योजना बनाई। चूंकि जिम के अंदर तेज आवाज में म्यूजिक चलता है इसीलिए जिम के बाहर बैठक करके यह प्लानिंग बनाई गई कि उक्त सांसद के आगमन पर हूटिंग की जाये। इस योजना में मानपुर के बदलू उर्फ डालू, विक्रम, बिजेंद्र व दीपक की मुख्य भूमिका रही। उप-अधीक्षक पुलिस ने बातें युवकों ने खाली अपना नाम चमकाने के लिए ही उक्त अपराध किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed