{"_id":"5ca610ddbdec22146555973e","slug":"31554387165-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसएल की रिपोर्ट से सुलझेगी महावीर के आत्महत्या की गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफएसएल की रिपोर्ट से सुलझेगी महावीर के आत्महत्या की गुत्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएसएल की रिपोर्ट से सुलझेगी महावीर के आत्महत्या की गुत्थी
हथीन। यादूपुर निवासी महावीर के आत्महत्या प्रकरण में अब स्थानीय पुलिस ने उसके कपड़ों में मिले सुसाइड नोट फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में भेजने का फैसला लिया है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि मिला सुसाइड नोट उसके द्वारा ही लिखा गया है अथवा अन्य कोई षड्यंत्र है? जांच अधिकारी अब्बास खान ने बताया कि महावीर की मौत की गुत्थी एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही सुलझेगी।
दरअसल, महावीर की लाश बुधवार को गुड़गांव कैनाल के अललापुर झाल पर मिली थी। दूसरी तरफ मृतक के भाई राजू ने लिखित बयान दिया है कि महावीर ने अपने साले महेंद्र, साली सोनम एवं उनके सहयोगी शुभी की प्रताड़ना के कारण खुदकुशी की है। इस संदर्भ में पुलिस ने तीनों के खिलाफ बुधवार को आत्महत्या करने को मजबूर करने के लिए मामला दर्ज कर लिया था। तीनों आरोपी रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित राजपुरा के हैं जहां महावीर और उसके भाई अर्जुन का ससुराल है। मृतक के भाई राजू का आरोप है कि ससुराल वाले अर्जुन की पत्नी को भेज नहीं रहे थे। महावीर रविवार के दिन यादूपुर से राजपुरा स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए कह कर गया था। इस बीच मंगलवार को उसकी मोटरसाइकिल, चप्पल व कपडे़ मिंडकोला स्थित गुड़गांव कैनाल की पटरी पर मिले जिसमें सुसाइड नोट भी मिला था।