फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered after eight-year-old girl abducted and molested at night

Mohali News: रात को आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Case registered after eight-year-old girl abducted and molested at night
डेराबस्सी। आधी रात को एक आठ वर्षीय बच्ची को उसके घर से अगवा कर लिया गया। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची अपनी मां और चार भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब साढ़े तीन बजे एक व्यक्ति दरवाजे की टूटी जाली से अंदर घुसा। उसने कुंडी खोलकर बच्ची और एक मोबाइल फोन उठाया। आरोपी बच्ची को लेकर बरवाला चौक की ओर चला गया।
विज्ञापन

यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थोड़ी देर बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची। परिजनों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। परिवार ने बच्ची के शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी कही है। जांच अधिकारी एएसआई सतवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मोहल्ला निवासी इस घटना से बेहद चिंतित हैं। वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed