फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Worker falls while installing tin shed, dies

टीन शेड लगाते समय गिरा श्रमिक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
माछरौली। जिले के गांव लुहारी स्थित निर्माणाधीन वेयरहाउस में शुक्रवार को टीन शेड लगाने के दौरान ऊंचाई से गिरने से प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बांसखेड़ा मथना जत्थी निवासी करीब 23 वर्षीय शांति स्वरूप के रूप में हुई है। साथी अरुण कुमार ने बताया कि शांति स्वरूप दो दिन पहले ही वेयरहाउस में काम करने आया था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे टीन शेड लगाते समय वह अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed