फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Attempt to commit online fraud against a shopkeeper

दुकानदार से ऑनलाइन फ्रॉड करने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुराने बस स्टैंड के पास मोबाइल दुकानदार से एक युवक ने ऑनलाइन फ्रॉड करने का प्रयास किया। युवक ने करीब 600 रुपये का मोबाइल कवर व अन्य सामान खरीदा और फर्जी एप्लीकेशन के जरिए भुगतान का मैसेज दिखाकर वहां से जाने लगा। जानकारी के अनुसार, सुनील की पुराने बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान है। घटना के समय उसकी पत्नी दुकान पर बैठी थी। युवक ने सामान लेने के बाद फर्जी पेमेंट का स्क्रीन दिखाया। कुछ देर बाद सुनील दुकान पर पहुंचा तो उसे युवक पर शक हुआ। उसने एप्लीकेशन में भुगतान की राशि दिखाने को कहा, जिस पर युवक घबरा गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed