{"_id":"6a9c7a2ae98ecbfbe70e4fb4","slug":"sex-racket-busted-at-patiala-road-hotel-three-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1017-146685-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पटियाला रोड के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पटियाला रोड के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का शनिवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। यह होटल पहले भी संदिग्ध गतिविधियों के लिए दो बार दर्ज मामलों में शामिल रहा है।
पुलिस को वीआईपी होटल एंड पीजी नामक इस संपत्ति में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर शनिवार को पुलिस टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस को तीन नौजवान और तीन युवतियां मिलीं। नौजवानों के पास से लाइटर भी बरामद हुए, जिससे नशीले पदार्थों के सेवन का संदेह है। एसएचओ जसवीर सिंह तूर ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। रविवार को उनकी अस्पताल में चिकित्सा जांच करवाई जाएगी। एसएचओ जसवीर सिंह तूर ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि इस होटल पर पहले भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर दो बार मामले दर्ज हो चुके हैं। अब देह व्यापार की शिकायत मिलने के बाद यह तीसरी कार्रवाई है। पुलिस पुराने मामलों की जांच कर रही है। संपत्ति मालिक की भूमिका की भी जांच की जाएगी।