{"_id":"5c792297bdec224dab60149a","slug":"161551442583-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में घुसकर कर्मचारी पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी में घुसकर कर्मचारी पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी में घुसकर कर्मचारी पर हमला
पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी जाते समय बाइक में भी आग लगा गए। पीड़ित का आरोप है कि जान से मारने की नियत से उस पर सीधी गोली भी चलाई गई। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद व तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी धर्मपाल के अनुसार पलवल के गांव फुलवाड़ी निवासी अतरसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह गांव मितरोल स्थित न्यू मैन कंपनी में कार्यरत है। गत 27 फरवरी की शाम करीब छह बजे वह कंपनी के गेट पर मौजूद था। तभी उसने गेट के बाहर देखा तो दीवार के पास सात-आठ युवक कुल्हाड़ी व डंडा लेकर खड़े हुए थे। जिनमें से उसने राजू, यशपाल, भूरा, पवन, समय उर्फ डोन को पहचान लिया और तीन अन्य थे। उक्त युवक गेट खोलने की बात कर रहे थे। आरोप है कि जब गेट नहीं खोला तो सभी युवक छोटे गेट से अंदर आ गए और उस पर गोली चला दी। लेकिन गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया। इसी दौरान एक युवक ने उसके पैर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसकी जेब में रखे 17 हजार रुपये की नकदी को लूट लिया।
आरोप है कि उक्त युवकों ने बेहोशी की अवस्था में उसे मशीनों के बीच फेंक दिया और उसकी बाइक को लेकर जाने लगे। बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो उक्त युवक उसमें आग लगाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
शादी समारोह में किया हवाई फायर, मची भगदड़
पलवल। गांव अलवालपुर में आयोजित शादी समारोह में उस समय भगदड़ मच गई, जब गांव के ही एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अलवालपुर चौकी इंचार्ज एएसआई विजय सिंह ने बताया कि पलवल के गांव अलावलपुर निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम को उसके परिवार में लड़की की शादी थी। शादी समारोह का कार्य चल रहा था। उसी दौरान गांव निवासी करण सिंह आया और आते ही हवाई फायर कर दी। आरोप है कि रोके जाने पर करण बहस करते हुए पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।