{"_id":"5be5857abdec22698f4cc179","slug":"161541768570-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर हरिद्वार में ईंट मार कर दी किशोरी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर हरिद्वार में ईंट मार कर दी किशोरी की हत्या
Updated Fri, 09 Nov 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
अगवा कर हरिद्वार में ईंट मार कर दी किशोरी की हत्या
पलवल। पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर उत्तरप्रदेश के हरिद्वार ले जाकर किशोरी की ईंट मारकर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद पलवल आकर आरोपी ने समर्पण कर दिया। पुलिस ने किशोरी का शव बरामद कर आरोपी को रिमांड पर लिया है। रिमांड में पूछताछ के दौरान हत्याकांड का खुलासा हुआ।
कैंप थाना क्षेत्र के गांव से 21 अक्तूबर की रात को किशोरी अपने घर से गायब हो गई थी। शिकायत पर 22 अक्तूबर को पुलिस ने गांव के ही समुंद्र व अमित के खिलाफ षड्यंत्र कर अपहरण करने का मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पांच नवंबर को आरोपी अमित आत्मसमर्पण करने अदालत में पहुंच गया। सूचना पर कैंप थाना पुलिस अदालत पहुंची और किशोरी की बरामदगी के लिए आरोपी को रिमांड पर मांगा। रिमांड के दौरान पहले तो आरोपी पुलिस को बरगलाता रहा, लेकिन बाद में उसने कहा कि उसने सप्ताह भर पूर्व ही हरिद्वार में किशोरी की हत्या कर दी थी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया, जिसका परिजनों ने हरिद्वार में ही अंतिम संस्कार कर दिया।